सोमवार 23 मार्च 2026 - 22:48
अमेरिका के साथ कोई वार्ता नहीं हुई है

हौज़ा / ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पिछले 24 दिनों के आक्रामक युद्ध के दौरान अमेरिका के साथ किसी भी तरह की कोई बातचीत और वार्ता नही हुई है।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार , ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के खिलाफ अमेरिका की धमकी भरे रुख से पीछे हटने के संबंध में एक प्रश्न के उत्तर में कहा, पिछले कुछ दिनों में कुछ मित्र देशों के माध्यम से युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत के लिए अमेरिका के अनुरोध के संदेश प्राप्त हुए थे, जिनका उचित तरीके से और देश के सैद्धांतिक रुख के अनुसार जवाब दिया गया।

उन्होंने आगे कहा,इन प्रतिक्रियाओं में ईरान के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर किसी भी हमले के गंभीर परिणामों के बारे में आवश्यक चेतावनी दी गई और इस बात पर जोर दिया गया कि ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे के खिलाफ कोई भी कार्रवाई ईरान के सशस्त्र बलों की निर्णायक, तत्काल और प्रभावी प्रतिक्रिया का सामना करेगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पिछले 24 दिनों के आक्रामक युद्ध के दौरान अमेरिका के साथ किसी भी तरह की बातचीत और वार्ता को भी खारिज कर दिया और स्पष्ट किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य और आक्रामक युद्ध की समाप्ति की शर्तों के संबंध में इस्लामी गणराज्य ईरान का रुख कोई बदलाव नहीं आया है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha